Tuesday, 26 December 2017

Best way to celebrate 31st decemeber


सभी ३१स्ट दिसंबर को  काफी एन्जॉय और सेलेब्रेट करते हैं | खूब साडी मस्ती -धूम और पार्टी करते हैं और ख़ुशी से पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करते हैं | नया साल सभी के लिए नई सौगात - खुशिया और उम्मीदे लेकर आता हैं | ऐसे में अगर आप अपने नए साल को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपको प्रीप्लान करने की जरूरत हैं|
आइये जानते हैं पुरे साल भर एनर्जेटिक और पॉजिटिव रहकर साल को किस तरह से साफ़त बनाये -
 १. आप छोटी सी पार्टी ऑर्गनाइज़ करे | पार्टी का मतलब सिर्फ हंगामा नहीं होता | आप छोटा सा गेट टू ग़दर भी रख सकते हैं | आपके ग्रुप के ऊपर निर्भर करता हैं की आप लोगो को किस टाइप की थीम रखना हैं | पार्टी में कुछ गेम्स भी रखे | और सभी के लिए कुछ छोटा सा रिटर्न गिफ्ट भी रखे | पार्टी में आप अपने खास लोगो को इन्वाइट करे खासकर उन लोगो को जिनसे पिछले साल आपकी किसी कारणवश कहासुनी या गलत फेहमी की वजह से दूरिया आ गई हो | ये बहुत ही अच्छा समय होगा रिश्ते सुधरने का | जब रिश्ते सुधरने लगते हैं तो अपने आप वक़्त अच्छा हो जाता हैं |
२.लास्ट नाईट प्लान करे की आपने गए साल क्या क्या गलतिया की हैं जो अआप अब कभी भी रिपीट नहीं करने वाले हो |उनसे मिली सिख आप हमेशा ध्यान में रखेंगे |
३. टारगेट बनाये आपके निजी जींवन के लिए - आपके अपनों के लिए | जिसपर आप पूरी ईमानदारी से काम करेंगे | जैसे इस साल मुझे कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना हैं | या बंगलो फाइनल करना हैं या कोई कार फाइनल करनी हैं | आपका टारगेट बड़ा होगा तभी पूरा करने में मज़ा आएगा |
४. हर किसी में लाख बुराइया होती हैं जैसे ज्यादा गुस्सा,चिड़चिड़ापन,झूठ बोलना,किसी नशे का आदि होना, और भी बहुत कुछ | आप खुद से प्रॉमिस करे और नोट डाउन करे की में इनमे से जो भी आपको अपने में बुराई नज़र अति हैं ,कोई भी एक आप छोड़ देंगे चाहे उसके लिए आपको कितनी ही ज़द्दोज़हद क्यों न करनी पड़े |
५. साल में  एक फेमिली टूर जरूर निकालेंगे | कुछ जगह निकाल कर रख ले, और प्रीप्लानिंग करे ताकि तबतक आप अच्छी तरह से तैयारी कर पूरी तरह एन्जॉय कर सके |
६. अपना प्रॉपर टाइम टेबल बनाये |
७.आपके घर वालो को कुछ अच्छा सा सरप्राइस दे |
८.एक नोट लिखे जिसमे आपके पिछले साल के बारे में सब लिखा हो ,खासकर कुछ ऐसा जो आपके साथ अच्छा हुआ हो या आपकी खास यादें हो ,या आपने कुछ मेंहनत से अचीव किया हो | इससे आपको इंस्पिरेशन मिलता रहेगा |
९ मंथली सेविंग प्लान करे |
१०. फॅमिली और काम काज से ऊपर कुछ अच्छा सोचे जैसे क्या आप थोड़ी से कोशिश करके किसी के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं ? जैसे दान पुण्य करना ,रक्त दान या अन्न दान करना या अंग दान करना |थोड़ा सा मुश्किल हैं पर एक छोटी सी कोशिश किसी का जीवन बना सकती हैं | और आपको खुद की नज़रो में ग्रेट |
दोस्तों आपकी राय ज़रूर मुझसे शेयर करे |और बताये आपको मेरा आर्टिकल केसा लगा |


No comments:

Post a Comment