Sunday, 31 December 2017

बच्चो को ठंड में ये चीजे खिलाना न भूले


बच्चो के लिए सर्दियों को मौसम बहुत ही दिक्कत वाला होता हैं | सर्दियों में शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा जो सर्दी या खासी के चपेट में न आता हो | ऐसे में माता पिता का बच्चो को लेकर चिंतित होना आम बात हैं | आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे बच्चे ठंड में भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे | बच्चो को गर्म कपडे पहनाने के साथ में यह उपाय भी जरूर करे -
१. रात में २ चम्मच गेहू अच्छी तरह से गुनगुने पानी से साफ़ कर ले | उसके बाद १ ग्लास भर पानी में डालकर हलकी आंच पर २-३ मिनिट तक गरम कर ले और ढककर रख दे | अगली सुबह बच्चे को पानी पीला दीजिये | ये उपाय ५ वर्ष से अधिक उम्र के बच्चो के लिए हैं |इससे बच्चो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं |
२.मैथी की रोटी या पराठे बनाकर खिलाये |रोटी पर घी लगाकर न खाये | मैथी डेन का पाउडर बनाकर आते में मिक्स करके रोटी बनाइये |
३. दूध में २ चुटकी हल्दी मिलाकर रोज़ बच्चो को सेवन कराये | हल्दी सर्दी के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं |
४. सर्दी से बचने के लिए आपको गुड़ का रोज़ सेवन कराये |अगर सुबह ठंड में बच्चो को बहार जाना पड रहा है तो गुड़ में हलकी सी मात्रा में अजवाइन मिलकर खिलाकर भेजे | शरीर को बैलेंस रखेगा |
 ५.तवे पर गुड़ डालकर हल्का सा पिघला ले |थोड़ा सा अजवाइन पाउडर मिलाये |और काले तिल के साथ मिला कर लड्डू की तरह बना ले आप सौंठ भी मिला सकते हैं ,और रोज़ कम से कम एक लड्डू बच्चो को खिलाये |
६. तेज़ पत्ते का उपयोग करे - १ ग्लास पानी में उबाल कर १/४ होने तक उबालकर पिए |जिन्हे पित्त की समस्या रहती हैं वो इसका सेवन न करे |
७. २ चुटकी दालचीनी का पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर बच्चो को पिलाये | इससे ठंड , सर में दर्द और आलास की समस्या दूर होगी |   
८.बच्चो को गाजर सर्दियों में जरूर खिलाये | गाजर किस ले उसमे थोड़ा सा अदरक और तजि मेथी मिला ले (मेथी के पत्तो को पहले गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धोने के बाद ही प्रोयग करे |)अब इसमें घर में तैयार अचार का सौंफ वाला हिस्सा निकलकर मिला ले |अब इसे आते के दोनों और लॉयर से ढककर पराठे जैसा बेल ले |और गाय के सुद्धा घी से पराठा बनाकर बच्चो को खिलाइये | बच्चे पसंद से खाएंगे | 
९.अगर साँस लेने में समय होती हो तो एक कपडे में देसी कपूर गांठ बांधकर रख ले, और समय समय पर सुंघते रहे |
१०. भोजन में प्याज की जगह अदरक और लसन का प्रयोग ज्यादा करे |
उपरोक्त उपाय बड़े लोग भी कर सकते हैं यह सर्दियों में काफी हितकर हैं | गर्भवती महिलाये न करे | डेलिवरी के बाद महिलाये कर सकती हैं काफी फायदा होगा उन्हें शरीर में | जिन लोगो को गैस की समस्या हैं उनके लिए भी लाभदायक हैं |
आपको मेरा आर्टिकल कैसा लगा ? आपके अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद् 


बादाम के रामबाण घरेलु उपाय


बादाम से हर कोई परिचित हैं | बादाम सुंदरता से लेकर दिमाग तेज रखने तक हर चीज का उपाय हैं | बादाम का पूजा पाठ में भी बहुत महत्व होता हैं | काफी लोग कंफ्यूज रहते हैं की बादाम को किस तरह तरह से अपने भोजन अथवा डाइट में शामिल करे की वह हमारे लिए फायदेमंद हो |उसे भिगोकर खाना ज्यादा अच्छा हैं या नहीं | कुछ लोगो का मानना हैं की बादाम की तासीर गरम होती हैं इसलिए उसे भिगोकर खाना ठीक हैं जबकि ऐसा नहीं हैं | बादाम में  प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती हैं | यह एक प्राटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं | जिसमे प्रोटीन लगभग १६.५ % होता हैं, और बाकि ४०-४५% नेचुरल आयल होता हैं |इसी के साथ बादाम में बहुत सरे अच्छी चीजे होती हैं जो एक लेयर से कवर होती हैं ,जो हमारे शरीर को बहुत फायदा पहुंचते हैं | जो टेनिन नामक परत से ढका हुआ होता हैं जिसे हम आम भाषा में बादाम के छिलके के रूप में जानते हैं | अगर हम छिलके के साथ बादाम कहते हैं तो उसमे मौजूद टेनिन बाकि गुणों को शरीर में पूरी तरह से मिलने नहीं देता | उसकी क्रिया में अवरोध उत्पन्न करता हैं | अगर आप बादाम का पूर्णरूप से सेवन और लाभ चाहते हैं तो रात में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर ही खाये| 

आप रात में ५ बादाम और २० किसमिस पानी में भिगोकर रखे | सुबह बादाम और किसमिश निकल कर चबाते हुए खा ले और पानी भी पी ले |ये याददाश्त बढ़ने का रामबाण उपाय हैं | विद्यार्थियों को यह हर रोज़ करना चाहिए |
५-10 बादाम भिगोकर रख दे | सुबह छिलका उतर ले और उसे आप घिसकर पेस्ट बना ले | तवे पर डाल ले जब वो हल्का सा गरम हो जाए तब आप उसमे गाय के घी की २-३ बुँदे मिलाये |और एक बारीक़ पिंच काली मिर्च मिलाकर चम्मच में तवे से निकाल ले | अब इसे ठंडा होने से पहले खा ले | ये हड्डिया मजबूती के लिए सर्वोत्तम उपाय हैं | बुजुर्गो को जरूर लेना चाहिए विटामिन बी-१२ और कैल्सियम की कमी को दूर करता हैं |शरीर मजबूत बनता हैं |
अगर आपन जल्दी थक जाते हैं |आपका स्टेमिना कम हैं और ज्यादा दुबले हैं तो आपको रात में भिगोई हुई बादाम को पीसकर १ चम्मच शहद मिलाकर रोज़ लेना चाहिए | शरीर मजबूत होता हैं और भरने लगता हैं |
बादाम का १ चम्मच तेल आधे कप गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से शरीर मजबूत, दिमाग तेज और त्वचा मुलायम होती हैं | ये बालो के लिए भी लाभकारी हैं |
आपको मेरा आर्टिकल केसा लगा ? अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद् 

Friday, 29 December 2017

कपूर खींचकर लाएगा माँ लक्ष्मी जी की कृपा


कपूर हमारे पूजा पाठ का एक अहम् अंश हैं | ये स्वस्थ की दृष्टी से भी बहुत लाभदायक हैं | हिन्दू धर्म के अनुसार यह बहुत ही पवित्र मन जाता हैं | इसके बिना पूजन अधूरा माना जाता हैं | जब कपूर का उपयोग हवन और आरती में होता हैं तब व आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता हैं ,और वातावरण को शुद्धा और पवित्र बनता हैं | मात्रा कपूर के द्वारा आप धन और बुद्धि दोनों पा सकते हैं | इसके लिए आपको एक ख़ास उपाय करना होगा जिसे आप बुधवार के दिन करे |इससे अगर आपकी कुंडली में किसी प्रकार का बुध दोष हैं |तो आप उससे भी मुक्ति पा सकते हैं | आपको बुधवार के दिन प्रातः ब्रम्ह मोहरत में स्नान करकर हरे रंग की वस्तु अथवा कपड़ो के साथ घी ,कपूर और मिश्री का दान करे | इसी के साथ अगर भाग्ययोदय चाहते हैं तो गुरुवार के दिन  १२ साबूदाने लेकर आप सूर्यास्त के समय कपूर के साथ जला दे | आपका भाग्यदाय जल्दी होगा |


Wednesday, 27 December 2017

पानी का चमत्कार जो करेगा आपको मालामाल |

पानी अर्थात जल | कुछ उपाय जो नहाते वक़्त अगर आप ध्यान रखेंगे तो- आप हो जाएंगे माला माल| यदि आप किसी पवित्र नदी में नहाते वक़्त इस चीजों का ध्यान रखेंगे तो ज्यादा अगर होगा| अगर आप घर पर नाहा रह हैं तो भी यह असरदार  हैं लेकिन नदी की तुलना में कम |आपको बाल्टी के पानी से नहाना होगा शावर से नहीं | जो लोगो पेसो की तंगी के चलते परेशान हैं वो इसे जरूर करे| आप रोज़ाना इसे कर सकते हैं |इससे  आपके म्हणत का फल आपको मिलने लगेगा |आपमें सक्रियता बानी रहेगी |आपके घर से क्लेश और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगेगी |ये वाकई बड़ा काम का असरदार उपाय हैं | आपको करना बस इतना हैं नहाने से पहले पानी से भरी बाल्टी में आपको अपनी तर्जनी उंगली से त्रिभुज का शेप बनाना हैं | फिर उसपर आपको ॐ बनाना हैं फिर आपके इष्ट देव का नाम ले | और गायत्री मंत्र का सिर्फ 2 बार जप करे |पुरे भरोसे के साथ आपको करना हैं की जो में कर रहा हूँ पूरी निष्ठा के साथ कर रहा हूँ | मुझे इसका फल जरूर मिलेगा |
जब यह उपाय आप आपके नहाने के पानी पर करते हैं तब आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रिय हो जाती हैं | यदि आप पर कोई बुरी नज़र हैं या आपको नज़र लगी हैं तो वो भी दूर हो जाती हैं | आपके ऊपर आपके इष्ट देवताओ की कृपा बानी रहती हैं |  आप प्रातः कल स्नान करे जयादा लाभ होगा (५ से ७ सुबह ) | उपाय करे और परिवर्तन आप स्वयं हमारे साथ शेयर करे |


Tuesday, 26 December 2017

Best way to celebrate 31st decemeber


सभी ३१स्ट दिसंबर को  काफी एन्जॉय और सेलेब्रेट करते हैं | खूब साडी मस्ती -धूम और पार्टी करते हैं और ख़ुशी से पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करते हैं | नया साल सभी के लिए नई सौगात - खुशिया और उम्मीदे लेकर आता हैं | ऐसे में अगर आप अपने नए साल को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपको प्रीप्लान करने की जरूरत हैं|
आइये जानते हैं पुरे साल भर एनर्जेटिक और पॉजिटिव रहकर साल को किस तरह से साफ़त बनाये -
 १. आप छोटी सी पार्टी ऑर्गनाइज़ करे | पार्टी का मतलब सिर्फ हंगामा नहीं होता | आप छोटा सा गेट टू ग़दर भी रख सकते हैं | आपके ग्रुप के ऊपर निर्भर करता हैं की आप लोगो को किस टाइप की थीम रखना हैं | पार्टी में कुछ गेम्स भी रखे | और सभी के लिए कुछ छोटा सा रिटर्न गिफ्ट भी रखे | पार्टी में आप अपने खास लोगो को इन्वाइट करे खासकर उन लोगो को जिनसे पिछले साल आपकी किसी कारणवश कहासुनी या गलत फेहमी की वजह से दूरिया आ गई हो | ये बहुत ही अच्छा समय होगा रिश्ते सुधरने का | जब रिश्ते सुधरने लगते हैं तो अपने आप वक़्त अच्छा हो जाता हैं |
२.लास्ट नाईट प्लान करे की आपने गए साल क्या क्या गलतिया की हैं जो अआप अब कभी भी रिपीट नहीं करने वाले हो |उनसे मिली सिख आप हमेशा ध्यान में रखेंगे |
३. टारगेट बनाये आपके निजी जींवन के लिए - आपके अपनों के लिए | जिसपर आप पूरी ईमानदारी से काम करेंगे | जैसे इस साल मुझे कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना हैं | या बंगलो फाइनल करना हैं या कोई कार फाइनल करनी हैं | आपका टारगेट बड़ा होगा तभी पूरा करने में मज़ा आएगा |
४. हर किसी में लाख बुराइया होती हैं जैसे ज्यादा गुस्सा,चिड़चिड़ापन,झूठ बोलना,किसी नशे का आदि होना, और भी बहुत कुछ | आप खुद से प्रॉमिस करे और नोट डाउन करे की में इनमे से जो भी आपको अपने में बुराई नज़र अति हैं ,कोई भी एक आप छोड़ देंगे चाहे उसके लिए आपको कितनी ही ज़द्दोज़हद क्यों न करनी पड़े |
५. साल में  एक फेमिली टूर जरूर निकालेंगे | कुछ जगह निकाल कर रख ले, और प्रीप्लानिंग करे ताकि तबतक आप अच्छी तरह से तैयारी कर पूरी तरह एन्जॉय कर सके |
६. अपना प्रॉपर टाइम टेबल बनाये |
७.आपके घर वालो को कुछ अच्छा सा सरप्राइस दे |
८.एक नोट लिखे जिसमे आपके पिछले साल के बारे में सब लिखा हो ,खासकर कुछ ऐसा जो आपके साथ अच्छा हुआ हो या आपकी खास यादें हो ,या आपने कुछ मेंहनत से अचीव किया हो | इससे आपको इंस्पिरेशन मिलता रहेगा |
९ मंथली सेविंग प्लान करे |
१०. फॅमिली और काम काज से ऊपर कुछ अच्छा सोचे जैसे क्या आप थोड़ी से कोशिश करके किसी के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं ? जैसे दान पुण्य करना ,रक्त दान या अन्न दान करना या अंग दान करना |थोड़ा सा मुश्किल हैं पर एक छोटी सी कोशिश किसी का जीवन बना सकती हैं | और आपको खुद की नज़रो में ग्रेट |
दोस्तों आपकी राय ज़रूर मुझसे शेयर करे |और बताये आपको मेरा आर्टिकल केसा लगा |


Monday, 25 December 2017

अपनी रूठी बीवी को कैसे मनाए


कहते हैं -औरतो को कभी भगवन नहीं समझ पाया तो मनुष्य क्या चीज़ हैं | वाकई नारी शब्द ही कुछ ऐसा हैं - न+ अरी अर्थात जिसका कोई शत्रु न नहीं हो सकता | ये अपने अंदर प्यार का सागर समेटे होती हैं | कभी माँ बनकर तो कभी बहन बनाकर तो कभी बीवी का किरदार बखूबी निभाती हैं | अगर इस संसार में औरत न होती तो शायद ये ज़िन्दगी इतनी खूबसूरत न होती | जब बीवी खुश रहती हैं वो तन -मन धन से आपको खुश और स्वस्थ रखने में अपनी जान लुटा देती हैं |
लेकिन जब भी ताल गड़बड़ाया तब तो लाख मानाने पर भी समझाना बड़ा मुश्किल सा हो जाता हैं बेचारे पतियों के लिए| "तेरे संग जमता भी नहीं और तेरे बिन रमता भी नहीं |"
आएये जानते हैं ऐसे समय में अपनी रूठी बीवियों को कैसे मनाया जाए -
१. अकसर बीविया घर का ढेर काम करके थक जाती हैं | ऐसे में बिना कुछ कहे उनका कुछ काम समेत ले |अगर आप एक या दो काम ही काम कर देंगे तब वो काफी रिलैक्स फील करेंगी | हो सकता हैं अगर अपने काम इम्प्रेसिव तरीके से किये हो तो तुरंत ही मान जाये |
२.अगर आपकी वाइफ को चाय या कॉफ़ी पसंद हैं तो थोड़ी देर बाद जब आपको लगे की अब मूड थोड़ा शांत हो गया होगा तब आप अच्छी सी चाय या कॉफी बनाकर अपनी वाइफ को सर्व करे | यक़ीनन बात बन जाएगी |
३.अगर रात में सोते वक़्त आपकी कहा सुनी हुई हैं , तो तब शांत रहे | अक्सर बात बात में बात बढ़ जाती हैं और सिर्फ एक के चुप रह जाने भर से बात संवर जाती हैं | मॉर्निंग में बीवी से पहले उठे | उन्हें मॉर्निंग टी या कॉफ़ी सर्व करे with  a sorry massage ! यक़ीनन बात बन जाएगी |
४. सरप्राइज़िंगली डिनर प्लान करे |
५.अगर आप ऑफिस से लेट हो गए हैं |इसी बात पर आपको पता हैं की घर पर शोले बरसने वाले हैं | ऐसे में लौटते वक़्त २ dairy मिल्क या जो बी आपकी वाइफ को पसंद हो लाइक कोई कोई मिठाई या कुछ और आप ले जाए और साथ में सिर्फ एक गुलाब का फूल | यकीनन शोले फूलो में बदल जाएंगे |
६. अगर आप कोई डिश बना सकते हैं | अपने हाथों से वाइफ की पसंदिता डिश बनाकर नहे खिलाये |
७.रोमांटिक नाईट प्लान करे | जिसमे खुशबूदार फूल हो और लाइट म्यूजिक हो | मूड तभी अच्छा हो जाएगा |
८.रोमांटिक गिफ्ट्स दे जैसे - नाईट वेअरिंग nighty | इससे आपकी वाइफ को लगेगा की शादी के इतने टाइम बाद भी आपका उनमे इंट्रस्ट बरकरार हैं| 
९.अचानक से उन्हें बिना बताये सरप्राइज़िन्गली ऑफिस से ऑफ ले | पूरा दिन उनके साथ अच्छे से बिताये |
१०. उनके साथ क़्वालिटी टाइम स्पेंड करे जिसमे आप उनकी अहमियत बताये आपकी लाइफ में क्या अहमियत हैं |
 बीवियों को मानना इतना मुश्किल भी नहीं हैं दोस्तों ,जितना आप समझते हो | बदले में वो बस प्यार और थोड़ी सी आपके दिल में जगह चाहती हैं और कुछ भी नहीं |निस्वार्थ भाव से जीवन भर आपके और आपको परिवार का दयँ रखती हैं | क्या आप इतना भी नहीं कर सकते उनके लिए ?
आपकी राय जरूर शेयर करे | और ओरतो की इज़्ज़त करे |उन्हें उनका हक़ और इज़्ज़त दे | मेरा आर्टिकल केसा लगा जरूर शेयर करे |

Sunday, 24 December 2017

instant quick recipe of tasty laddoo

अगर हमारे घर अचानक से कोई मेहमान आ जाये, तो तुरंत बनाने के लिए ये मीठे सबसे बेस्ट और इजी हैं यह बहुत ही आसान हैं ,आप इसे मिंटो में झटपट बना सकते है |इसमें न आपको ज्यादा समय चाहिए और न ज्यादा सामान |आइये जानते हैं मिठाई बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता हैं -

१. पीसी हुई शक्कर - १ कटोरी 
२. मिल्क पाउडर - १ कटोरी 
३. खोबरा बुरा - २ कटोरी 
४. इलायची पाउडर - टेस्टस अनुसार 
५. दूध - १ कप 

विधि -
सबसे पहले आप मिल्क पाउडर और पीसी शक्कर और खोबरा किस एक बाउल में निकल कर मिक्स कर ले | उसमे इलाइची पाउडर मिलाये |अच्छी तरह से मिक्स कर ले | थोड़ा थोड़ा करके दूध के छींटे डालते जाए और निम्बू साइज की गोलिया बनाते जाये | आप एक साथ आटे की तरह भी गूथ सकते हैं | लेकिन थोड़ा थोड़ा करके आपको दूध मिलाना होगा | अगर दूध की मात्रा ज़्यदा होगी तो लडडू ठीक तरह नहीं बन पाएंगे |
इसी तरह से आप सरे लड्डू बना ले और एक प्लेट में रख दे | अगर आप पहली बार बना रहे हैं तो आप मेरे विडिओ को देखकर आसानी से समझकर बना सकते हैं | मैंने लिंक आखरी में दी हैं आप जरूर देखे |

डेकोरेशन के लिए आप ऊपर से काजू ,किसमिस ,पिस्ता या बादाम से डेकोरेट कर सकते इ जो भी आपके पास अवेलेबल हो ,आप उसे कर सकते हैं |

आपके इंस्टेंट -इजी लड्डू तैयार हैं |  इस  एक बार में १५-१७ लड्डू बना सकते है |
https://youtu.be/o4gfkX_dC6M



Saturday, 23 December 2017


लाइफ हैक्स जानिए और अपना कीमती समय और मेहनत बचाइए -

१. अगर आपको तुरंत में चना दाल या राजमा या ड्राई चावला सब्जी बनाना हो, तो कूकर में पकाते वक़्त उसमे एक चुटकी  मीठा सोडा डाल दे | जिससे आपकी सब्जी या वाकये हुए ग्रेन्स पूरी तरह पाक जाएंगे | कच्चे या कड़े नहीं रहेंगे |

२. अगर आप लाल मिर्च पाउडर या बाकि किचन में उपयोग होने वाले मसलो को लम्बे समय तक सुरक्षित स्टोर करना चाहती हैं| तो उसमे खड़ा नमक या खड़ा कला नमक के कुछ टुकड़े मिला कर एयर टाइट कंटेनर में रख दे | आपके मसाले सेफ रहेंगे | उनमे किसी प्रकार की कीड़े या जले नहीं पड़ेंगे |

३. सब्जी बनाने पर यदि सब्जी का स्वाद ख़राब हो जाए तो उसमे आप थोड़ी सी शक्कर ,हल्का सा नमक और विनेगर मिला दे | आपकी सब्जी का स्वाद सुधर जाएगा और स्वादिष्ट हो जाएगी सब्जी |
 4. अगर आप साबूदाना रात में लगाना भूल गए हैं तो बनाने से काम से काम आधे से एक घंटे पहले बर्तन में निकल कर पानी डाले| १०-१५ मिनिट पानी में रहने दे फिर १० मिनिट बाद पानी निथार ले | थोड़ा सा पानी शेष रहने दे |और फिर एक घाटे बाद साबूदाना बनाये | आपको पूरी तरह सॉफ्ट साबूदाना मिलेगा |
 ५.अगर आपने घी बनाने के लिए मलाई इकट्ठा कर राखी हैं तो उसमे एक चम्मच दही दाल दे, जिससे आपका बनाने वाला घी और भी ज्यादा स्वादिष्ट और दानेदार बनेगा और साथ ही जमा मलाई में से बदबू भी दूर हो चुकी होगी |
६. भिंडी काटते समय चाकू पर तेल लगा ले, भिंडी आसनी से काट जाएगी और चिपचिपी नहीं लगेगी |

७. किचेन में दाल -चावल, और बाकी दाले लम्बे समय तक स्टोर करने पर उनमे कीड़े पड़ने लग जाते हैं| कीड़ो से बचने के लिए - मार्केट से लाने पर उन्हें तुरंत साफ़ कर ले और साफ सुथरे एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दे | बड़े में भरते वक़्त उसमे बेकिंग पाउडर बड़े के अंदर सतह और दाल डालने के बाद छिड़क कर रखे | आपके खाद्य पदार्थ सेफ रहेंगे |

८. अगर आप नारियल का युस करना चाहते हैं तो नारियल को फोड़ने से पहले उसके कवर को जला ले |आप पाएंगे की आसानी से नारियल का दोल आसानी से निकल जाएगा |

९.अगर आप दूध  उबलने रख कर आप भूल जाती हैं| तो ये आपके लिए ही हैं - बगोणि की सतह पर कोई भरी या लकड़ी का चम्मच रख दे या बगोने की अंदर रख दे या बगोने के किनारे पे तेल लगा दे | ढूढ उफनकर बहार नहीं आएगा |
१०. लसन ढेर सारा छीने में टाइम लगता हैं ऐसे में आपको आसानी से लसन छीलना हो तो आप लसन की कालिया अलग करके उसे तवे या कड़ाई में हल्का सा गरम कर ले |आप पाएंगे की लसन आसानी से अपने छिलके छोड़ रहा हैं|

Wednesday, 20 December 2017

काम की ऐप जिन्हें आपको डाउनलोड करना चाहिए |

IMPORTANT APPS : 


अगर आपके पास स्मार्ट फ़ोन हैं फिर भी आप उसका स्मार्टली युस नहीं कर रहे हैं,तो आपका स्मार्ट फ़ोन एक कालिंग डब्बे से ज्यादा कुछ नहीं हैं |
कुछ ऐसे  Apps जो की आपके दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं  -
WhatsappApp Messenger -
ये एक ऐसा मोबाइल अप्प हैं जिससे आप अपने करीबी लोगो से हमेशा टच में रह सकते हैं ,चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो , इसकी मदत से आप आपके करीबी लोगो से मैसेज में टाइप करके बातें कर सकते हैं|उन्हें ग्रीटिंग्स भेज सकते हैं और इतना ही नहीं बल्कि उनसे आप उन्हें लाइव देखते हुए वीडियो कॉल भी कर सकते हैं | काफी लोग इससे परिचित हैं,जो इसे नहीं जानते वो जरूर ट्रॉय करे|

       

 . Google Drive -

   हम सभी हमारे फ़ोन में पसंदिता गाने या कुछ इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट और फोटोज का स्टोरेज रखना पसंद करते हैं ,जिससे हमारा फ़ोन एक स्टोरेज बॉक्स बनकर रह जाता हैं | मेमोरी फुल होने पर हैंग होने लग जाता हैं और निराश होकर हमे हमारे पिक्स और बाकि चीजे डिलीट करना पड़ती हैं |इसका ही गूगल ड्राइव एक बेहतर सोलुशन हैं ,आप इनस्टॉल करे और अपने ईमेल अकाउंट को लिंक कर दे ,आपके मोबाइल का सारा डाटा सेफली सेव हो जाएगा जो कभी बी डिलीट होने पर भी आप पा सकते हो |ख़ास बात हो ये हैं की आप अनलिमिटेड स्टोरेज कर सकते हो | ट्रॉय जरूर करे |

.Paytm -

ये आपकी चलती फिरती बैंक हैं | जो आपके साथ आपके मोबाइल में हमेशा साथ हैं आपके पास केश होने पर आप इसका प्रयोग कर सकते हैं | इसे आपके अकाउंट नंबर से लिंक करना होता हैं,ये पूर्णतः सेफ हैं इसमें आपको अच्छा कॅश बैक भी मिलता हैं |एक बार ट्रॉय जरूर करे |

. Amazon India Online Shopping -
ये एक बहुत ही अच्छा ऑनलाइन शॉपिंग विकल्प हैं |जिससे आप कभी भी कही भी किसी भी एड्रेस पर शॉपिंग कर होम डिलीवरी ले सकते हैं ,मेरी नज़र में ये बाकियो से बेस्ट हैं ,टाइम पर डिलीवरी देता हैं केश ऑन डिलीवरी ऑप्शन देता हैं | बहुत सरे ऑफर और वेराइटीज आपको मिलेंगी |किसी को  कही भी गिफ्ट भी भेज सकते हैं | जरूर ट्रॉय करे |


. News Dog -

ये भी मेरे फेवरेट्स में से एक हैं |आप ऑनलाइन हर खबर यहाँ देख पढ़ सकते हैं| इसमें रीडर्स को ध्यान में रखकर हर कैटेगरी को अच्छे से बनाया गया हैं |इसमें आप रूचि अनुरूप पढ़ सकते हैं वीडियोस देख सकते हो ,मनोरंजन ,खेल,विश्व ,आस-पास, बॉलीवुड,हेल्थ,टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल ,बसिनेस और भी प्रकार की न्यूज़ आप देख सकते हैं |इसकी खास बात ये हैं की आप हर न्यूज़ पड़ने पर पैसे कमा कर उन्हें युस भी कर सकते हैंजरूर ट्रॉय करे |

. OLX Buy & sell near You -
इसके जरिये आप आसानी से कोई भी इस्तमाल की हुई अच्छी कंडीशन में काम दाम या मोल भाव करके चीजे खरीब या बेच सकते हैं |ये पूरी तरह फ्री हैं,आपको बस फोटोज क्लिक करके डालना होते हैंट्राय जरूर करे |


. RailYatri : Live Train Status PNR Status & Indian Rail INFO -

ये ऍप भी बहुत उपयोगी हैं | जो इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओ में हैं |जिससे आप घर बैठे बिना लाइन में लगे टाइम बचाकर ट्रैन में रिजर्वेशन कर सकते हैं ,आपका PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं ,ट्रैन ढूंढ सकते हैं |अगर आप ट्रैन में हैं तो आपका लाइव स्टेटस देख सकते हैं |किस प्लॅटफॉम पर ट्रैन मिलेगी वो भी जान सकते हैं इसके साथ आप ट्रैन में बैठे आपके अपनों  के लिए या खुद के लिए भोजन का आर्डर भी बुक कर सकते हैं | एक बार ट्रॉय जरूर करे |

. Just Dial :Search ,Shop,Travel,Food -
इस ऍप के जरिये आप अगर किसी नयी जगह पर हैं |आपको कुछ भी जैसे- शॉपिंग ,रेस्टोरेंट, मॉल या होम सर्विस का पता करना हो तो आप कर सकते हैं |आपको सभी के फ़ोन नंबर आसानी से यहाँ मिल जाएंगे |एक बार ट्रॉय जरूर करे |


.Ola cabs : Taxi, Auto, Car Rental,share booking -
इस ऍप के ज़रिये आप घर बैठे कार बुक कर सकते है |वो भी कम पेसो में | इसके साथ ही आपको रुट ट्रैकिंग सिस्टम दिया गया हैं जिससे आपको पता रहेगा आप किस रुट पर किस जगह हो | इमेर्जेंसी पुलिस कालिंग का भी ऑप्शन हैं अगर आप किसी मुसीबत में हो तो वो आप चुन सकते हैं |ओला को आप कभी भी कही भी आसानी से बुक कर सकते हैं | |एक बार ट्रॉय जरूर करे |


१०. Google Map :Navigatin & Transport -
इस ऍप की सहायता से आप अपना रास्ता स्वयं खोज सकते हैं |आपको नई जगह पर किसी से रास्ता पूछकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको इसमें कहा से कहा जाना हैं ये टाइप करना होता हैं फिर आपको तय किये जाने वाला रास्ता और लगने वाला समय दोनों बता देता हैं | एक बार ट्रॉय जरूर करे |