Sunday, 24 December 2017

instant quick recipe of tasty laddoo

अगर हमारे घर अचानक से कोई मेहमान आ जाये, तो तुरंत बनाने के लिए ये मीठे सबसे बेस्ट और इजी हैं यह बहुत ही आसान हैं ,आप इसे मिंटो में झटपट बना सकते है |इसमें न आपको ज्यादा समय चाहिए और न ज्यादा सामान |आइये जानते हैं मिठाई बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता हैं -

१. पीसी हुई शक्कर - १ कटोरी 
२. मिल्क पाउडर - १ कटोरी 
३. खोबरा बुरा - २ कटोरी 
४. इलायची पाउडर - टेस्टस अनुसार 
५. दूध - १ कप 

विधि -
सबसे पहले आप मिल्क पाउडर और पीसी शक्कर और खोबरा किस एक बाउल में निकल कर मिक्स कर ले | उसमे इलाइची पाउडर मिलाये |अच्छी तरह से मिक्स कर ले | थोड़ा थोड़ा करके दूध के छींटे डालते जाए और निम्बू साइज की गोलिया बनाते जाये | आप एक साथ आटे की तरह भी गूथ सकते हैं | लेकिन थोड़ा थोड़ा करके आपको दूध मिलाना होगा | अगर दूध की मात्रा ज़्यदा होगी तो लडडू ठीक तरह नहीं बन पाएंगे |
इसी तरह से आप सरे लड्डू बना ले और एक प्लेट में रख दे | अगर आप पहली बार बना रहे हैं तो आप मेरे विडिओ को देखकर आसानी से समझकर बना सकते हैं | मैंने लिंक आखरी में दी हैं आप जरूर देखे |

डेकोरेशन के लिए आप ऊपर से काजू ,किसमिस ,पिस्ता या बादाम से डेकोरेट कर सकते इ जो भी आपके पास अवेलेबल हो ,आप उसे कर सकते हैं |

आपके इंस्टेंट -इजी लड्डू तैयार हैं |  इस  एक बार में १५-१७ लड्डू बना सकते है |
https://youtu.be/o4gfkX_dC6M



No comments:

Post a Comment