Saturday, 23 December 2017


लाइफ हैक्स जानिए और अपना कीमती समय और मेहनत बचाइए -

१. अगर आपको तुरंत में चना दाल या राजमा या ड्राई चावला सब्जी बनाना हो, तो कूकर में पकाते वक़्त उसमे एक चुटकी  मीठा सोडा डाल दे | जिससे आपकी सब्जी या वाकये हुए ग्रेन्स पूरी तरह पाक जाएंगे | कच्चे या कड़े नहीं रहेंगे |

२. अगर आप लाल मिर्च पाउडर या बाकि किचन में उपयोग होने वाले मसलो को लम्बे समय तक सुरक्षित स्टोर करना चाहती हैं| तो उसमे खड़ा नमक या खड़ा कला नमक के कुछ टुकड़े मिला कर एयर टाइट कंटेनर में रख दे | आपके मसाले सेफ रहेंगे | उनमे किसी प्रकार की कीड़े या जले नहीं पड़ेंगे |

३. सब्जी बनाने पर यदि सब्जी का स्वाद ख़राब हो जाए तो उसमे आप थोड़ी सी शक्कर ,हल्का सा नमक और विनेगर मिला दे | आपकी सब्जी का स्वाद सुधर जाएगा और स्वादिष्ट हो जाएगी सब्जी |
 4. अगर आप साबूदाना रात में लगाना भूल गए हैं तो बनाने से काम से काम आधे से एक घंटे पहले बर्तन में निकल कर पानी डाले| १०-१५ मिनिट पानी में रहने दे फिर १० मिनिट बाद पानी निथार ले | थोड़ा सा पानी शेष रहने दे |और फिर एक घाटे बाद साबूदाना बनाये | आपको पूरी तरह सॉफ्ट साबूदाना मिलेगा |
 ५.अगर आपने घी बनाने के लिए मलाई इकट्ठा कर राखी हैं तो उसमे एक चम्मच दही दाल दे, जिससे आपका बनाने वाला घी और भी ज्यादा स्वादिष्ट और दानेदार बनेगा और साथ ही जमा मलाई में से बदबू भी दूर हो चुकी होगी |
६. भिंडी काटते समय चाकू पर तेल लगा ले, भिंडी आसनी से काट जाएगी और चिपचिपी नहीं लगेगी |

७. किचेन में दाल -चावल, और बाकी दाले लम्बे समय तक स्टोर करने पर उनमे कीड़े पड़ने लग जाते हैं| कीड़ो से बचने के लिए - मार्केट से लाने पर उन्हें तुरंत साफ़ कर ले और साफ सुथरे एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दे | बड़े में भरते वक़्त उसमे बेकिंग पाउडर बड़े के अंदर सतह और दाल डालने के बाद छिड़क कर रखे | आपके खाद्य पदार्थ सेफ रहेंगे |

८. अगर आप नारियल का युस करना चाहते हैं तो नारियल को फोड़ने से पहले उसके कवर को जला ले |आप पाएंगे की आसानी से नारियल का दोल आसानी से निकल जाएगा |

९.अगर आप दूध  उबलने रख कर आप भूल जाती हैं| तो ये आपके लिए ही हैं - बगोणि की सतह पर कोई भरी या लकड़ी का चम्मच रख दे या बगोने की अंदर रख दे या बगोने के किनारे पे तेल लगा दे | ढूढ उफनकर बहार नहीं आएगा |
१०. लसन ढेर सारा छीने में टाइम लगता हैं ऐसे में आपको आसानी से लसन छीलना हो तो आप लसन की कालिया अलग करके उसे तवे या कड़ाई में हल्का सा गरम कर ले |आप पाएंगे की लसन आसानी से अपने छिलके छोड़ रहा हैं|

No comments:

Post a Comment