Sunday, 31 December 2017

बच्चो को ठंड में ये चीजे खिलाना न भूले


बच्चो के लिए सर्दियों को मौसम बहुत ही दिक्कत वाला होता हैं | सर्दियों में शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा जो सर्दी या खासी के चपेट में न आता हो | ऐसे में माता पिता का बच्चो को लेकर चिंतित होना आम बात हैं | आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे बच्चे ठंड में भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे | बच्चो को गर्म कपडे पहनाने के साथ में यह उपाय भी जरूर करे -
१. रात में २ चम्मच गेहू अच्छी तरह से गुनगुने पानी से साफ़ कर ले | उसके बाद १ ग्लास भर पानी में डालकर हलकी आंच पर २-३ मिनिट तक गरम कर ले और ढककर रख दे | अगली सुबह बच्चे को पानी पीला दीजिये | ये उपाय ५ वर्ष से अधिक उम्र के बच्चो के लिए हैं |इससे बच्चो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं |
२.मैथी की रोटी या पराठे बनाकर खिलाये |रोटी पर घी लगाकर न खाये | मैथी डेन का पाउडर बनाकर आते में मिक्स करके रोटी बनाइये |
३. दूध में २ चुटकी हल्दी मिलाकर रोज़ बच्चो को सेवन कराये | हल्दी सर्दी के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं |
४. सर्दी से बचने के लिए आपको गुड़ का रोज़ सेवन कराये |अगर सुबह ठंड में बच्चो को बहार जाना पड रहा है तो गुड़ में हलकी सी मात्रा में अजवाइन मिलकर खिलाकर भेजे | शरीर को बैलेंस रखेगा |
 ५.तवे पर गुड़ डालकर हल्का सा पिघला ले |थोड़ा सा अजवाइन पाउडर मिलाये |और काले तिल के साथ मिला कर लड्डू की तरह बना ले आप सौंठ भी मिला सकते हैं ,और रोज़ कम से कम एक लड्डू बच्चो को खिलाये |
६. तेज़ पत्ते का उपयोग करे - १ ग्लास पानी में उबाल कर १/४ होने तक उबालकर पिए |जिन्हे पित्त की समस्या रहती हैं वो इसका सेवन न करे |
७. २ चुटकी दालचीनी का पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर बच्चो को पिलाये | इससे ठंड , सर में दर्द और आलास की समस्या दूर होगी |   
८.बच्चो को गाजर सर्दियों में जरूर खिलाये | गाजर किस ले उसमे थोड़ा सा अदरक और तजि मेथी मिला ले (मेथी के पत्तो को पहले गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धोने के बाद ही प्रोयग करे |)अब इसमें घर में तैयार अचार का सौंफ वाला हिस्सा निकलकर मिला ले |अब इसे आते के दोनों और लॉयर से ढककर पराठे जैसा बेल ले |और गाय के सुद्धा घी से पराठा बनाकर बच्चो को खिलाइये | बच्चे पसंद से खाएंगे | 
९.अगर साँस लेने में समय होती हो तो एक कपडे में देसी कपूर गांठ बांधकर रख ले, और समय समय पर सुंघते रहे |
१०. भोजन में प्याज की जगह अदरक और लसन का प्रयोग ज्यादा करे |
उपरोक्त उपाय बड़े लोग भी कर सकते हैं यह सर्दियों में काफी हितकर हैं | गर्भवती महिलाये न करे | डेलिवरी के बाद महिलाये कर सकती हैं काफी फायदा होगा उन्हें शरीर में | जिन लोगो को गैस की समस्या हैं उनके लिए भी लाभदायक हैं |
आपको मेरा आर्टिकल कैसा लगा ? आपके अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद् 


No comments:

Post a Comment