कहते हैं -औरतो को कभी भगवन नहीं समझ पाया तो मनुष्य क्या चीज़ हैं | वाकई नारी शब्द ही कुछ ऐसा हैं - न+ अरी अर्थात जिसका कोई शत्रु न नहीं हो सकता | ये अपने अंदर प्यार का सागर समेटे होती हैं | कभी माँ बनकर तो कभी बहन बनाकर तो कभी बीवी का किरदार बखूबी निभाती हैं | अगर इस संसार में औरत न होती तो शायद ये ज़िन्दगी इतनी खूबसूरत न होती | जब बीवी खुश रहती हैं वो तन -मन धन से आपको खुश और स्वस्थ रखने में अपनी जान लुटा देती हैं |
लेकिन जब भी ताल गड़बड़ाया तब तो लाख मानाने पर भी समझाना बड़ा मुश्किल सा हो जाता हैं बेचारे पतियों के लिए| "तेरे संग जमता भी नहीं और तेरे बिन रमता भी नहीं |"
आएये जानते हैं ऐसे समय में अपनी रूठी बीवियों को कैसे मनाया जाए -
१. अकसर बीविया घर का ढेर काम करके थक जाती हैं | ऐसे में बिना कुछ कहे उनका कुछ काम समेत ले |अगर आप एक या दो काम ही काम कर देंगे तब वो काफी रिलैक्स फील करेंगी | हो सकता हैं अगर अपने काम इम्प्रेसिव तरीके से किये हो तो तुरंत ही मान जाये |
२.अगर आपकी वाइफ को चाय या कॉफ़ी पसंद हैं तो थोड़ी देर बाद जब आपको लगे की अब मूड थोड़ा शांत हो गया होगा तब आप अच्छी सी चाय या कॉफी बनाकर अपनी वाइफ को सर्व करे | यक़ीनन बात बन जाएगी |
३.अगर रात में सोते वक़्त आपकी कहा सुनी हुई हैं , तो तब शांत रहे | अक्सर बात बात में बात बढ़ जाती हैं और सिर्फ एक के चुप रह जाने भर से बात संवर जाती हैं | मॉर्निंग में बीवी से पहले उठे | उन्हें मॉर्निंग टी या कॉफ़ी सर्व करे with a sorry massage ! यक़ीनन बात बन जाएगी |
४. सरप्राइज़िंगली डिनर प्लान करे |
५.अगर आप ऑफिस से लेट हो गए हैं |इसी बात पर आपको पता हैं की घर पर शोले बरसने वाले हैं | ऐसे में लौटते वक़्त २ dairy मिल्क या जो बी आपकी वाइफ को पसंद हो लाइक कोई कोई मिठाई या कुछ और आप ले जाए और साथ में सिर्फ एक गुलाब का फूल | यकीनन शोले फूलो में बदल जाएंगे |
६. अगर आप कोई डिश बना सकते हैं | अपने हाथों से वाइफ की पसंदिता डिश बनाकर नहे खिलाये |
७.रोमांटिक नाईट प्लान करे | जिसमे खुशबूदार फूल हो और लाइट म्यूजिक हो | मूड तभी अच्छा हो जाएगा |
८.रोमांटिक गिफ्ट्स दे जैसे - नाईट वेअरिंग nighty | इससे आपकी वाइफ को लगेगा की शादी के इतने टाइम बाद भी आपका उनमे इंट्रस्ट बरकरार हैं|
९.अचानक से उन्हें बिना बताये सरप्राइज़िन्गली ऑफिस से ऑफ ले | पूरा दिन उनके साथ अच्छे से बिताये |
१०. उनके साथ क़्वालिटी टाइम स्पेंड करे जिसमे आप उनकी अहमियत बताये आपकी लाइफ में क्या अहमियत हैं |
बीवियों को मानना इतना मुश्किल भी नहीं हैं दोस्तों ,जितना आप समझते हो | बदले में वो बस प्यार और थोड़ी सी आपके दिल में जगह चाहती हैं और कुछ भी नहीं |निस्वार्थ भाव से जीवन भर आपके और आपको परिवार का दयँ रखती हैं | क्या आप इतना भी नहीं कर सकते उनके लिए ?
आपकी राय जरूर शेयर करे | और ओरतो की इज़्ज़त करे |उन्हें उनका हक़ और इज़्ज़त दे | मेरा आर्टिकल केसा लगा जरूर शेयर करे |

No comments:
Post a Comment