Sunday, 31 December 2017

बादाम के रामबाण घरेलु उपाय


बादाम से हर कोई परिचित हैं | बादाम सुंदरता से लेकर दिमाग तेज रखने तक हर चीज का उपाय हैं | बादाम का पूजा पाठ में भी बहुत महत्व होता हैं | काफी लोग कंफ्यूज रहते हैं की बादाम को किस तरह तरह से अपने भोजन अथवा डाइट में शामिल करे की वह हमारे लिए फायदेमंद हो |उसे भिगोकर खाना ज्यादा अच्छा हैं या नहीं | कुछ लोगो का मानना हैं की बादाम की तासीर गरम होती हैं इसलिए उसे भिगोकर खाना ठीक हैं जबकि ऐसा नहीं हैं | बादाम में  प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती हैं | यह एक प्राटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं | जिसमे प्रोटीन लगभग १६.५ % होता हैं, और बाकि ४०-४५% नेचुरल आयल होता हैं |इसी के साथ बादाम में बहुत सरे अच्छी चीजे होती हैं जो एक लेयर से कवर होती हैं ,जो हमारे शरीर को बहुत फायदा पहुंचते हैं | जो टेनिन नामक परत से ढका हुआ होता हैं जिसे हम आम भाषा में बादाम के छिलके के रूप में जानते हैं | अगर हम छिलके के साथ बादाम कहते हैं तो उसमे मौजूद टेनिन बाकि गुणों को शरीर में पूरी तरह से मिलने नहीं देता | उसकी क्रिया में अवरोध उत्पन्न करता हैं | अगर आप बादाम का पूर्णरूप से सेवन और लाभ चाहते हैं तो रात में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर ही खाये| 

आप रात में ५ बादाम और २० किसमिस पानी में भिगोकर रखे | सुबह बादाम और किसमिश निकल कर चबाते हुए खा ले और पानी भी पी ले |ये याददाश्त बढ़ने का रामबाण उपाय हैं | विद्यार्थियों को यह हर रोज़ करना चाहिए |
५-10 बादाम भिगोकर रख दे | सुबह छिलका उतर ले और उसे आप घिसकर पेस्ट बना ले | तवे पर डाल ले जब वो हल्का सा गरम हो जाए तब आप उसमे गाय के घी की २-३ बुँदे मिलाये |और एक बारीक़ पिंच काली मिर्च मिलाकर चम्मच में तवे से निकाल ले | अब इसे ठंडा होने से पहले खा ले | ये हड्डिया मजबूती के लिए सर्वोत्तम उपाय हैं | बुजुर्गो को जरूर लेना चाहिए विटामिन बी-१२ और कैल्सियम की कमी को दूर करता हैं |शरीर मजबूत बनता हैं |
अगर आपन जल्दी थक जाते हैं |आपका स्टेमिना कम हैं और ज्यादा दुबले हैं तो आपको रात में भिगोई हुई बादाम को पीसकर १ चम्मच शहद मिलाकर रोज़ लेना चाहिए | शरीर मजबूत होता हैं और भरने लगता हैं |
बादाम का १ चम्मच तेल आधे कप गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से शरीर मजबूत, दिमाग तेज और त्वचा मुलायम होती हैं | ये बालो के लिए भी लाभकारी हैं |
आपको मेरा आर्टिकल केसा लगा ? अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद् 

No comments:

Post a Comment