IMPORTANT APPS :
अगर आपके पास स्मार्ट फ़ोन हैं फिर भी आप उसका स्मार्टली युस नहीं कर रहे हैं,तो आपका स्मार्ट फ़ोन एक कालिंग डब्बे से ज्यादा कुछ नहीं हैं |कुछ ऐसे Apps जो की आपके दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं -१. WhatsappApp Messenger -ये एक ऐसा मोबाइल अप्प हैं जिससे आप अपने करीबी लोगो से हमेशा टच में रह सकते हैं ,चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो , इसकी मदत से आप आपके करीबी लोगो से मैसेज में टाइप करके बातें कर सकते हैं|उन्हें ग्रीटिंग्स भेज सकते हैं और इतना ही नहीं बल्कि उनसे आप उन्हें लाइव देखते हुए वीडियो कॉल भी कर सकते हैं | काफी लोग इससे परिचित हैं,जो इसे नहीं जानते वो जरूर ट्रॉय करे|
२. Google Drive -
हम सभी हमारे फ़ोन में पसंदिता गाने या कुछ इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट और फोटोज का स्टोरेज रखना पसंद करते हैं ,जिससे हमारा फ़ोन एक स्टोरेज बॉक्स बनकर रह जाता हैं | मेमोरी फुल होने पर हैंग होने लग जाता हैं और निराश होकर हमे हमारे पिक्स और बाकि चीजे डिलीट करना पड़ती हैं |इसका ही गूगल ड्राइव एक बेहतर सोलुशन हैं ,आप इनस्टॉल करे और अपने ईमेल अकाउंट को लिंक कर दे ,आपके मोबाइल का सारा डाटा सेफली सेव हो जाएगा जो कभी बी डिलीट होने पर भी आप पा सकते हो |ख़ास बात हो ये हैं की आप अनलिमिटेड स्टोरेज कर सकते हो | ट्रॉय जरूर करे |
३.Paytm -
ये आपकी चलती फिरती बैंक हैं | जो आपके साथ आपके मोबाइल में हमेशा साथ हैं आपके पास केश न होने पर आप इसका प्रयोग कर सकते हैं | इसे आपके अकाउंट नंबर से लिंक करना होता हैं,ये पूर्णतः सेफ हैं इसमें आपको अच्छा कॅश बैक भी मिलता हैं |एक बार ट्रॉय जरूर करे |
४. Amazon India Online Shopping -ये एक बहुत ही अच्छा ऑनलाइन शॉपिंग विकल्प हैं |जिससे आप कभी भी कही भी किसी भी एड्रेस पर शॉपिंग कर होम डिलीवरी ले सकते हैं ,मेरी नज़र में ये बाकियो से बेस्ट हैं ,टाइम पर डिलीवरी देता हैं केश ऑन डिलीवरी ऑप्शन देता हैं | बहुत सरे ऑफर और वेराइटीज आपको मिलेंगी |किसी को कही भी गिफ्ट भी भेज सकते हैं | जरूर ट्रॉय करे |
५. News Dog -
ये भी मेरे फेवरेट्स में से एक हैं |आप ऑनलाइन हर खबर यहाँ देख पढ़ सकते हैं| इसमें रीडर्स को ध्यान में रखकर हर कैटेगरी को अच्छे से बनाया गया हैं |इसमें आप रूचि अनुरूप पढ़ सकते हैं वीडियोस देख सकते हो ,मनोरंजन ,खेल,विश्व ,आस-पास, बॉलीवुड,हेल्थ,टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल ,बसिनेस और भी प्रकार की न्यूज़ आप देख सकते हैं |इसकी खास बात ये हैं की आप हर न्यूज़ पड़ने पर पैसे कमा कर उन्हें युस भी कर सकते हैं| जरूर ट्रॉय करे |
६. OLX Buy & sell near You -इसके जरिये आप आसानी से कोई भी इस्तमाल की हुई अच्छी कंडीशन में काम दाम या मोल भाव करके चीजे खरीब या बेच सकते हैं |ये पूरी तरह फ्री हैं,आपको बस फोटोज क्लिक करके डालना होते हैं | ट्राय जरूर करे |
७. RailYatri : Live Train Status PNR Status & Indian Rail INFO -
ये ऍप भी बहुत उपयोगी हैं | जो इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओ में हैं |जिससे आप घर बैठे बिना लाइन में लगे टाइम बचाकर ट्रैन में रिजर्वेशन कर सकते हैं ,आपका PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं ,ट्रैन ढूंढ सकते हैं |अगर आप ट्रैन में हैं तो आपका लाइव स्टेटस देख सकते हैं |किस प्लॅटफॉम पर ट्रैन मिलेगी वो भी जान सकते हैं इसके साथ आप ट्रैन में बैठे आपके अपनों के लिए या खुद के लिए भोजन का आर्डर भी बुक कर सकते हैं | एक बार ट्रॉय जरूर करे |
८. Just Dial :Search ,Shop,Travel,Food -इस ऍप के जरिये आप अगर किसी नयी जगह पर हैं |आपको कुछ भी जैसे- शॉपिंग ,रेस्टोरेंट, मॉल या होम सर्विस का पता करना हो तो आप कर सकते हैं |आपको सभी के फ़ोन नंबर आसानी से यहाँ मिल जाएंगे |एक बार ट्रॉय जरूर करे |
९.Ola cabs : Taxi, Auto, Car Rental,share booking -इस ऍप के ज़रिये आप घर बैठे कार बुक कर सकते है |वो भी कम पेसो में | इसके साथ ही आपको रुट ट्रैकिंग सिस्टम दिया गया हैं जिससे आपको पता रहेगा आप किस रुट पर किस जगह हो | इमेर्जेंसी पुलिस कालिंग का भी ऑप्शन हैं अगर आप किसी मुसीबत में हो तो वो आप चुन सकते हैं |ओला को आप कभी भी कही भी आसानी से बुक कर सकते हैं | |एक बार ट्रॉय जरूर करे |
१०. Google Map :Navigatin & Transport -इस ऍप की सहायता से आप अपना रास्ता स्वयं खोज सकते हैं |आपको नई जगह पर किसी से रास्ता पूछकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको इसमें कहा से कहा जाना हैं ये टाइप करना होता हैं फिर आपको तय किये जाने वाला रास्ता और लगने वाला समय दोनों बता देता हैं | एक बार ट्रॉय जरूर करे |
Wednesday, 20 December 2017
काम की ऐप जिन्हें आपको डाउनलोड करना चाहिए |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
मकर संक्रांति हमारे हिन्दू त्यौहारों में से एक हैं | पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है | मकर संक्रान...
-
लाइफ हैक्स जानिए और अपना कीमती समय और मेहनत बचाइए - १. अगर आपको तुरंत में चना दाल या राजमा या ड्राई चावला सब्जी बनाना हो, तो कूकर म...
-
बादाम से हर कोई परिचित हैं | बादाम सुंदरता से लेकर दिमाग तेज रखने तक हर चीज का उपाय हैं | बादाम का पूजा पाठ में भी बहुत महत्व होता हैं |...










No comments:
Post a Comment