Monday, 18 December 2017

Homemade Tomato Soup

HOMEMADE TOMATO SOUP :
टमाटर का सूप बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता हैं , इसे आप डाइटिंग दौरान भी प्रयोग कर सकते हैं ,
टमाटर का सूप एक मेन मेनू में स्टार्टर होता हैं ,जो भोजन के कुछ समय पहले लिया जाए तो अच्छा पाचक का कार्य करता हैं और साथ ही भूक बढ़ने का कार्य करता हैं , अगर बच्चे बीमार हैं कुछ भी नहीं खा पा रहे हैं तब भी आप सूप दे सकती हैं, ये काफी एनर्जी देता हैं , और आप इसे कभी भी बना कर प्रयोग कर सकते हैं।

आइये जानते हैं टोमेटो सूप बनाने के किन किन चीजों की आवश्यकता हैं -

१. उबले हुए टमाटर - ५-६ + उबले हुए टमाटर का बचा पानी.
२. बटर केक (टिकिया ) - १ इंच या १ बड़ा चम्मच
३. लहसुन की कालिया - ४-५
४. अदरक - १ इंच टुकड़ा
५. काली मिर्च पाउडर - १ पिंच
६. कोर्नफ्लोर - १ - १. ५ चम्मच
७. शक्कर - आवश्यकतानुसार
८. नमक - १-२ पिंच
९. काला नमक - आवश्यकतानुसार


विधि -

सबसे पहले आप कुकर में टमाटर ३ सिटी लेकर उबाल लीजिये , कुकर ठंडा होने पर टमाटर निकल कर उनके छिलके अलग कर ले, फिर एक मिक्सर पॉट ले उसमे छिले हुए उबले टमाटर और शक्कर ,नमक ,कला नमक , डाल कर पीस ले, अब एक पैन में बटर डेल बटर हल्का सा पिघलने लगे तब आप इसमें लहसुन के बारीक़ टुकड़े चाकू से कर ले (अगर आप लहसुन प्रेस करके डालेंगे तो टेस्ट चेंज होगा। ) और पैन में डाल दे , अब लसन को हल्का सुनहरा होने दे, फिर  टमाटर की प्यूरी पैन में डाल ले, अब एक बाउल में  कॉर्नफ्लोर निकल ले उसमे थोड़ी मात्रा में पानी मिलाये और अच्छी तरह से मिक्स कर ले, हल्का पतला पेस्ट होना चाहिए।  अब इसे आप पैन में डाल ले,अच्छी तरह मिक्स करे ,एक उबाल आने दे ,अब काली मिर्च पाउडर ऊपर से डालें।

हमारा सूप रेडी हैं ,इसे आप हरे धनिये की पत्ती और दूध की मलाई क्रीम से गार्निश करे और सर्व करे।

एक बार ट्राई जरूर करे ,आपको बेहद पसंद आएगा।


https://youtu.be/ecfYGhPnMYQhttps://www.youtube.com/watch?v=ecfYGhPnMYQ

No comments:

Post a Comment