Sunday, 10 December 2017

Homemade Popcorn

Homemade Popcorn :-

 पॉपकॉर्न सभी को बहुत पसंद होते हैं , नो साइडीफेक्ट, नो - फैट सबसे अच्छा टाइमपास ,
बच्चे - बूढ़ो सभी को पसंद आने वाला हल्का फुल्का खाद्य पदार्थ है। इसे आप झटपट कभी भी बना सकते है। 
इसे आओ डाइटिंग के कहते भी ग्रहण कर सकते हैं इसमें कोई फैट नहीं होता है , आइये जानते हैं इसे मिंटो में कैसे बनाये -

आवश्यक सामग्री - 

                    १. भुट्टे अथवा मक्के के सूखे हुए दाने - १/२ कटोरी 
२. घी - २ टी- स्पून 
३. हल्दी - १ पिंच 
४. नमक - आवश्यकनुसार 
५. ज्यादा स्पेस वाला बर्तन जैसे - कुकर 



जो लोग पहली बार पॉपकॉर्न तरय कर रहे हैं उन लोगो के लिए मेने स्टेप बाय  स्टेप  इमेजेज और वीडियो लोड किया है ,एक बार जरूर देखे। 

विधि - 
 सबसे पहले आप कुकर को प्रीहीट करने के लिए गैस पर रख दे , मध्यम आंच पर रखे , घी डाले। घी हल्का सा पिघलने लगे तब आप कुकर को गैस से उतार कर उसमे मक्के के दाने डाल दे ,और हल्दी नमक भी डाल दे। अब गैस पर चढ़ा ले, ढक्कन लगा दे कुकर की सिटी भी लगी रहने दे, और गैस की  फुल आंच कर दे। 

२ मिनिट में आपको दाने फूटने की आवाजे सुनाई देंगी। जब आवाज आना कम हो जाये तब आप कुकर को गैस पर से उतर ले और २ मिनिट में कुकर ठंडा हो जाएगा आप ढक्कन खोल ले, किसी बाउल में निकल कर डायरेक्ट सर्व सकर सकती हैं या ऊपर से चाट मसला या नमक भी छिड़क सकती हैं। 



हमारे पॉपकॉर्न रेडी हैं 
इसे आप किटी पार्टी या टी-टाइम, पिकनिक के लिए कभी भी बना सकती हैं ईजी और फ़ास्ट रेसिपी हैं   









https://www.youtube.com/watch?v=mCiv9W-tEFA&list=PL0uQlpQoxTHR0joseVZQ3piwEhWmGRxUJ&index=2

No comments:

Post a Comment