Friday, 8 December 2017

chatpate aalu ke samose

चटपटे खस्ता आलु के समोसे 

आलु के समोसे हमारे देश के मुख्य स्नेक्स /नाश्तो में से एक पसंदिता खाद्य आइटम हैं जो हर घर में पसंद किया जाता हैं इसे आप कभी भी आसानी से बना सकती हैं, इसे बनाना बहुत ही आसान हैं ,आप इसे चाय या चटनी के साथ परोस सकती हैं | 
जो लोगो पहली बार समोसे बना रहे हैं उनके लिए मैंने स्टेप बाय स्टेप इमेजेज दी हुई हैं ओर साथ ही में वीडियो की लिंक भी  शेयर की हैं आप उसे जरूर देखे |  
  
आइये जानते हैं की इसे बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता है। 

समोसे में भरने के लिए सब्जी के लिए -  
१. उबले हुए आलू - ६ से ७

२. सब्जी फ्राई करने के लिए रिफाइंड आयल - २ टेबल स्पून 
३. राई  -  १टी-स्पून
४. जीरा - टी-स्पून
५. धनिया पाउडर - टी-स्पून
६. खड़ा धनिया - टी-स्पून
७. सौंफ -टी-स्पून
८. अमचूर पाउडर - १ टेबल स्पून 
९. शक्कर  - १ टेबल स्पून 
१०. गरम मसाला -१ टेबल स्पून 
११. नमक - आवश्यकता अनुसार 
१२. हल्दी - १ टी-स्पून 
१३. लाल मिर्च पाउडर - १ टी-स्पून 
 १४. तेज़ पान - १ मध्यम साइज 
१५. कसूरी मैथी 
१६. चाट मसाला 
१७. हींग 

समोसे की परत के लिए तैयार किये जाने वाले डव के लिए -
१. मैदा- आवश्यकतानुसार  (३०० ग्राम )
२. मोयन के लिए तेल/घी - लगभग १-कटोरी 
३. अजवाइन - १ टी-स्पून 
४. नमक - आवश्यकतानुसार
५. बेकिंग पाउडर - १ पिंच 

गार्निश करने के लिए - 
१. बारीक़ कटा हुआ प्याज
२. हरा धनिया 
३. टोमेटो कैच-अप / लाल- हरी चटनी 
४.चाट मसाला 

 सबसे पहले सब्जी तैयार करेंगे। उबले हुए आलू को आप छील कर अलग कर ले ,और कट अथवा मेश कर ले अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे ,तेल गरम होने पर राइ ,जीरा डेल जब राइ चटकने लगे तब बाकि मसाले  खड़ा धनिया और सौंफ और हींग डालें फिर कटा हुआ प्याज डाले पयाज सुनहरा ओने तक माध्यम आंच पर पकने दे। तेज़ पान डाल दे, एक पिंच नमक मिलाये ,अब हम मैश किये हुए आलू डालेंगे।   

आप अब कढ़ाई को गैस पर से उतारकर बचे हुए मसाले एक एक करके मिलाये जिससे मालासे जलते नहीं हैं और स्वाद और खुशबू दोनों बने रहते हैं, हल्दी ,नमक,लालमिर्च,चाट मसाला,कसूरी मैथी,गरम मसला ,धनिया पाउडर आदि। अच्छे से मिक्स करे और २ मिनिट कम आच पर होने दे।  बहुत ही प्यारी खुशबू आ रही हैं ,हमारी सब्जी पूरी तरह तैयार हैं।   

अब हम समोसे का कवर तैयार करेंगे - मैदे में आवश्यकतानुसार नमक मिलाये , अजवाइन डालें हलके हाथो से मिक्स कर ले ,अब लिया हुआ तेल या घी का मोयन डाले ,(समोसे का खस्तापन पूर्णत: मोयन पर डिपेंड करता हैं ,आपको मोयन पर्याप्त मात्रा में लेना हैं।  )अच्छी तरह से मिलाये तेल इतना होना चाहिए कीअगर हम हाथ से कसकर पकड़े तो मुट्ठी मे पकड़ में आना चाहिए।अब धीरे -धीरे पानी मिलते जाये और डोव बनाते जाये ,आपको न ज्यादा टाइट करना हैं  न ही पतला डोव होना चाहिए। 

अब रोटी की तरह बेले इसमें आपको बेलते वक़्त अत लगाने की आवश्यकता नहीं हैं ,पूरी तरह से बेलने के बाद इसे २ बराबर हिस्सों में चाकू से कट कर अलग कर ले और वीडियो और चित्र में दिखाए अनुसार कोण-नुमा शेप बनाये और सब्जी चम्मच की सहायता से अंदर भरे , आपको ज्यादा नहीं भरना हैं नहीं तो समोसे आपके टूट सकते हैं टालते वक़्त ,भरावन के बाद आपको किनारो पर पानी की लेयर बनाकर हाथे से दबाते हुए पैक करना हैं और आप पाएंगे प्यारा सा तिकोनी समोसा शेप , इसी तरह सब समोसे बनाकर तैयार कर ले ,और माध्यम आंच पर तेल में तल ले ,टालते वक्त आपको अध्यात्म आंच पर ही समोसे तलना हैं। 

हमारे समोसे रेडी हैं ,अब इसे हम कैच-अप हरा धनिया,बारीक़ कटा प्याज   और चाट मसाले से गार्निश कर सर्व करेंगे 



             



























No comments:

Post a Comment