Wednesday, 24 January 2018

नवजात शिशु की तेल मालिश कैसे और कब करे ?


जब घर में नन्ही सी जान आती हैं ,तो घर आंगन खिल उठता हैं | लेकिन उन्हें ज़रा सी भी तकलीफ होती हैं तो उन्हें तकलीफ में देखा नहीं जाता | आज का ये आर्टिकल खास उन नई माताओ के लिए हैं जिन्होंने नए नन्हे मेहमान को जनम दिया हैं | अगर आप अकेले रहते हैं |आपके साथ कोई परिवार का अनुभवी सदस्य नहीं हैं तो आज मैं बताउंगी की बच्चो की मालिश आपको कैसे करनी हैं  -
१. सबसे पहली बात की माताओ की शिशुओं की मालिश स्वयं ही करना चाहिए | जिससे उन्हें माँ के स्पर्श की पहचान होती हैं | और उनका रिश्ता मजबूत होता हैं | बच्चा २-३ महीने में माँ का चेहरा पहचानने लगता हैं | शुरू में जब बच्चा स्तन पान करता हैं तब उसकी नज़रे माँ के चेहरे तक ही पहुंच पाती हैं |
२.जब भी बच्चे की मालिश करती हैं तो मालिश करते वक़्त बच्चा सो जाता हैं | ऐसे में उसे अच्छी नींद लेने दे | उसके बाद आप उसे नहला दे | पूरी नींद होने के बाद उनका मूड भी फ्रेश रहेगा | 
३.आपको मालिश कम से कम  बच्चा २ साल का होने तक करना चाहिए |इससे बच्चे के शरीर और हड्डियों को मजबूती मिलती हैं और उन्हें नींद भी अच्छी आती हैं |
४.मालिश करने के लिए आप नॉर्मली नारियल का तेल युस कर सकते हैं | ठन्डे मौसम में सरसो का तेल युस करे और रात में तिल्ली का तेल | आप ओलिव आयल से भी डेली मालिश कर सकते हैं |
५. आपको मालिश दिन में २ बार करनी हैं -१. सुबह नहाने से पहले | २.रात में सोने से पहले |
६.आपको मालिश करते वक़्त इतना ध्यान रखना हैं की हार्ट से अपोसिट डायरेक्शन में हाथो को फ्लो होना चाहिए | जिससे की रक्त कोशिकाओं का संतुलन पुरे शरीर पर हो |
७. मालिश की शुरुआत आपको पैरो से करनी हैं | सबसे पहले पैरो के तलवो पर अपनी अंगूठे से हलके हाथो से तेल मसाज करे ५ मिनिट | फिर परे के तलवो समेत घुटनो तक मसाज करे ७ मिनिट | फिर जांघो पर ७-८ मिनिट निचे के हिस्सों समेत | बच्चे को ओने साइड लेटा कर पीछे कूल्हों से लेकर जांघ की ऊपर वाले पैर की मालिश करे २ मिनिट | इसी तरह दूरसे साइड के कूल्हे से लेकर जांघ तक मालिश करे |अब बच्चे को सीधा लेटा दे | फिर पुरे पेरो की मसाज जांघो से तलवो तक ३ मिनिट | अब पैरो की हलकी एक्सर साईस करे |  दोनों पेरो को साथ में माथे तक टच करनी की कोशिश करे |आपको इतना ध्यान रखना हैं की दोनों पेरो की मालिश और एक्सर साइज़ साथ में करनी हैं | पेरो को घुटने तक फोल्ड करे और फिर सीधा करे ५ बार | फिर साइकल चलाये पेरो से ५-१० बार | आप रात के वक़्त पूरी मालिश न करके सिर्फ इतनी पेरो की मालिश भी करके बच्चो को सुला सकते हैं |
८.अब सीने पर सीधा हाथ चिपकते हुए रखे आपका पूरा हाथ बच्चे की छाती से चिपका हो |अब सीधे हाथ को निचे की और लाये और फिर उलटे हाथ को सीधे हाथ के पीछे चलाये | सीने से पेट की और आपका हाथ चलना चलना चाहिए |मसाज करे ५ मिनिट | अब बच्चे को एक हाथ पे  दाहिनी या बाई और पलटा दे और कमर की गोलाई में मालिश करे | कम से कम २ मिनिट | अब कंधे की मालिश करे गर्दन से दोनों हांथो की और आपका हाथ चलना चाहिए | हलकी गर्दन की मालिश करे और फिर काढ़े से लेते हुए हाँथ की ३ मिनिट | अब हाथ की हथेली पर अपने हाथ के अंगूठे से मालिश करे | उंगलियों की भी हलकी मालिश करे |अपने हाथ की हाथे और बच्चे की हथेली एक पर एक रखकर घर्षण होने दे |२-३ मिनिट |
९.अब आपके हाँथ और पेरो की मसाज हो चुकी हैं एक्सर साइज़ करवाए | दोनों हाथो को क्रॉस में टाइट कंधे की और खींचे हलके हाथो से | जैसे आप तथा की घडी करते हैं | और पेरो को भी क्रॉस में लेकर एक्सर साइज़ करवाए | अब सीधा हाथ और उल्टा वाला पैर घुटने से मोड़ते हुए और हाथ उस पैर की और खींचते हुए | अब उल्टा हाथ(लेफ्ट ) और सीधा पर (राइट )२-३ बार |अब बच्चे को उल्टा लेटा दे |  पीठ पर मसाज करे कंधो से कमर की और फिर कम से पेरो की पर २-३ मिनिट |
१०. चहरे और सर की मसाज करे | माथे पर अंगूठे से बिच से बहार की और चलाये | ३-५ बार अब नाक की आई ब्रो के बिच वाली हड्डी को वि शेप में दबाते हुए नाक को लम्बा खींचते हुए मालिश करे | बच्चे की नाक तीखी होगी |अब गालो पर उंगलियों के पोरो से हलके हाथ से ४-५ बार क्लॉक वाइज मालिश करे | अब दादी पर अंगूठे से ३ बारे | अब कान पर हलके हाथो से १ मिनिट और आँखों पर एकदम हलके हाँथ से | अब सर पर जब आप मालिश करे तब उंगलियों के पोरो को राउंड में घूमते हुए मसाज करे| बच्चो को पेरो पर सर की मालिश ज्यादा पसंद होती हैं | अगर आपका बच्चा इसे एन्जॉय कर रहा हैं तो आप समय बढ़ा दे मालिश का |बच्चा हष्ट पुष्ट और तन्दुरुत और फुर्तीला रहेगा |
पहले जब लोग मालिश करते थे बच्चो की तब नाक ,कान ,नाभि में तेल की कुछ बुँदे डालते थे | लकिन आजकल डॉक्टर्स मना करते हैं |लेकिन में अपने बच्चे की मालिश करते वक़्त उसकी नाभि में २ बून्द तेल डालती थी |जिससे होंठ मुलायम रहते हैं |
आपको हमारा आर्टिकल केसा लगा ? अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करे |
धन्यवाद |

No comments:

Post a Comment