Tuesday, 30 January 2018

हल्दी के चमत्कारी अचूक उपाय

हल्दी हम सभी के घरो में आसानी से मिल जाती हैं |ये हमारे किचन में  एक अहम् भूमिका निभाती हैं | आप सभी इसे अच्छी तरह से जानते हैं | हल्दी का प्रयोग बहुत सारी दवाईया और सौन्दर्य प्रसाधनों में किया जाता हैं |आज में आपको हल्दी के कुछ घरेलु उपयोगो के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे -
१.डायबिटीज कंट्रोलर - बायोकेमिस्‍ट्री और बायोफिजिकल रिसर्च की स्‍टडी के अनुसार हल्‍दी के नियमित सेवन से ग्‍लूकोज लेवल कम और टाइप 2 डायबिटीज होने की गुंजाईश कम हो जाती हैं |
२. सर्दी - सर्दी होने या शा‍रीरिक पीड़ा होने पर हल्दी वाला दूध पिने से रहत मिलती हैं | हल्दी अपने आप में एक एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक है | जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती हैं | गंभीर चोट लग जाने पर या सूजन होने पर भी हल्दी का लैप लगे जाता हैं |जिससे घाव जल्दी भरता हैं |
३.केलेस्ट्रॉल कंट्रोलर - हल्दी को नियमित भोजन में लेने से केलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहत हैं |हृदय घात से लड़ने में सहायक होता हैं |
४. कैंसर - कैंसर से बचाव के लिए हल्‍दी एक अच्छा एंटीऑक्‍सीडेंट है जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं से लड़ती है |
५. झुर्रियॉ - बढाती उम्र में चहरे पर झुर्रिया आने लग जाती हैं | हल्‍दी का पानी नियमित रूप से पीने से झुर्रिया काम होने लगती हैं | उम्र भी काम दिखती हैं |
६. त्वचा - हल्दी दूध पीने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है |हल्दी का सेवन,एंटीसेप्टिक व एंटी बैक्टीरियल होने के कारण त्वचा की समस्याओं जैसे - इंफेक्शन, खुजली, मुंहासे आदि के बैक्टीरिया को धीरे-धीरे जड़ से खत्म कर देता है। इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है।
7. डिटॉक्सर - अगर आप हर रोज़ सुबह खली पेट गर्म पानी में नीबू शहद और हल्दी मिलकर लेते हैं तो ये नेचुरल बॉडी डेटॉक्स का काम करता करता हैं जिससे आपके शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बहार निकल सके ,और आप और आपका लिवर स्वस्थ रह सके | 
८.सौन्दर्य - हल्दी का १ पिंच आप आपके फेस मास्क में मिलाकर लगाए चैहरे की काँटी बढ़ती हैं | साथ ही मुहासे और कील जैसी समस्याओ से छुटकारा मिलता हैं |
९. दाँत दर्द - अगर आपको किसी भी प्रकार का दांतो में या मसूड़ों में दर्द हैं तो १ चम्मच सरसो के तेल में सेंधा नमक और हल्दी मिलकर उस जगह मालिश करे १० मिनिट लार टपकाये | यह उपाय २-३ दिन दोहराये आपका दर्द तुरंत गायड हो जाएगा वो भी जड़ से |
१० . हल्दी का दूध मात्रा पीने से कई बीमारियों का नाश हो जाता हैं | रात में सोने से पहले हल्दी के दूध का सेवन करे | खासकर ठण्ड में तो जरूर करे | इससे नींद न आना ,सर्दी-खासी, झुकाम, बुखार, पाचन की समस्या आदि से निजात पाया जा सकता हैं | 
हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा ? अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद |

No comments:

Post a Comment