Tuesday, 30 January 2018

दूध कब कितना और कैसे पीना चाहिए

दूध हमारे पोषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं | बच्चो से लेकर बूढ़ो तक यह हर किसी को पोषण और सेहत प्रदान करता हैं | दूध में लगभग वो हर तत्व मौजूद होता है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है| ये विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना होता है|हमारे शरीर और दिमाग को पोषण प्रदान करता है।आयुर्वेदानुसार गाय का दूध सबसे ज्‍यादा पौष्टिक होता है। लेकिन कुछ लोगो को सुध न पचने की समस्या होती हैं जिससे उन्हें बदहज़मी या दस्त लगने की समस्या हो जाती हैं | इसका क मात्रा कारण यह हैं की लोगो को यह तो पाटा हैं की दूध पौष्टिक हैं , लेकिन किसी भी चीज का अधूरा ज्ञान अथवा अति घातक होती हैं | आइये जानते हैं दूध के बेमिसाल फायदे और नुकसान साथ ही उसे किस तरह से लेना चाहिए -
१. दूध गर्म लेने के भी फायदे हैं और ठंडा लेने के भी अपने अलग फायदे हैं  अगर आपको पेट में जलन हो रही हैं तो एक कप में आधा दूध और आधा पानी मिक्स करके बिना शक्कर मिलाये पिए | आपके पेट में ठंडक होगी |
२.अगर आपको बी.पी या कॉलेस्ट्रॉल की समस्या हैं तो आप हर रोज़ रात में सोते वक़्त दूध में हल्दी डालकर गरम अथवा कुनकुना दूध पिने की आदत डाल ले |आपको फायदा होगा |साथ ही अगर आपको नींद न आने की समस्या हैं तो यह उपाय आप ही के लिए हैं |
३.अगर आप दूध के साथ छुहारे अथवा खजूर / खरीक दूध में उबाल कर लेते हैं तो अआप्की स्मरण शक्ति बढ़ेगी और सर्दी ठीक होती हैं |हड्डियाँ मजबूत होती हैं | साथ ही पुरुषो के वीर्य में वृद्धि होती हैं |
४. दूध हमेशा उबालकर ही पिए | कच्चे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए |
५. गाय का दूध सर्वोत्तम मन जाता हैं अगर आप गाय के दूध का सेवन बिना शक्कर के करते हैं आपको प्रचुर मात्रा में पोषण मिलेगा और आपको किसी प्रकार के गैस या बदहजमी की समस्या नहीं होगी |
६.बार बार दूध नहीं उबालना चाहिए उससे दूध के पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं |एक बार में इतना ही दूध गरम करे जितने के आवश्यक हैं |
७.नवजात बच्चे को माँ के दूध का सेवन १ वर्ष से अधिक नहीं करना चाहिए |
८.दूध में अदरक, लौंग, इलायची, केसर, दालचीनी और जायफल आदी मिलकर पीने से पेट में अतिरिक्त गर्मी बढ़ेगी जिसकी मदद से दूध हजम होने में आसानी मिलेगी।
९.अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं हो रोज़ सुबह दूध में १ चम्मच शहद मिलाकर पिए |
१०.बुजुर्गो को हर रात सोने से पहले हल्दी का दूध पिलाये |आप इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकार भी पीला सकते हैं जिससे उन्हें और विटामिन्स और एनर्जी मिलेगी |बच्चो को स्कूल जाते वक़्त १ बड़ा कप दूध जरूर पिलाये | इससे उनका दिमाग तेज़ चलता हैं और स्टैमिना बना रहता हैं | ३० वर्ष के अस पास के लोगो को दूध का सेवन दिन में २ बार करना चाहिए | क्योकि इस उम्र में हड्डियों पे ध्यान नहीं दिया गया तो हड्डियाँ कमज़ोर होने लगती हैं जो बुढ़ापे में और बड़ा रूप ले लेती हैं |
उम्मीद हैं आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा |आपके अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद |

No comments:

Post a Comment