Tuesday, 9 January 2018

हार सिंगार या पारिजात के पौधे के अनूठे उपाय |


हार सिंगार को पारिजात के नाम से भी जाना जाता हैं | यह पौधा अपने आप में एक खास औषधि हैं इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं | यह डायबिटीस और गठिया जैसी बीमारियों का अचूक उपाय हैं |बच्चो के कॉन्सन्ट्रेशन के लिए भी उपयोगी हैं |आएये जानते हैं इसके चमत्कारी औषधीय गुणों के बारे में -
१. पारिजात का सिर्फ एक पत्ता सुबह सुबह बच्चे को चबाने के लिए दे |पूरी तरह से चबा लेने के बाद पानी पीला दे | इससे बच्चे का कॉन्सन्ट्रेशन पावर और याददाश्त बढ़ेगी | ये प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर की तरह कार्य करता हैं | जो मस्तिष्क में पानी और ऑक्सीजन का संतुलन बनाये रखता हैं |
२. जिन लोगो को गठिया की शिकायत रहती हैं | खासकर बुजुर्गो को गठिया ,जोड़ो में दर्द और पेट में गैस होना अदि समस्याएं होती हैं | ऐसे में रोज़ पारिजात के ४-५ पत्ते ले | उसे अच्छी तरह से धो ले पोटेसियम परमेगनेट मिलाकर और अच्छे से धो ले इससे सूक्ष्म कीड़ो का नाश हो जाता हैं  | पानी से अच्छी तरह से धोने के बाद उसे बारीक़ कूट ले |अब ११/२ कप पानी में मिलाकर उबाल ले | जब तक की वो ११/२ कप से १ कप करके काढ़ा बनाकर पिए | इसे प्रातः खली पेट सेवन करे | इससे गठिया के दर्द में आपको राहत मिलने लगेगी | इसे आप हफ्ते में १-२ बार कम से कम जरूर ले |
३. ऊपर बताया गए काढ़े का अगर आप नित्य सेवन करते हैं तो आपका शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता हैं | 
४. मलेरिया अथवा किसी भी प्रकार का सामान्य बुखार या सुखी खासी में आप इसके पत्तो का काढ़ा बनाकर पीते हैं तो आपको राहत मिलेगी |
५. पारिजात को फूलो को ऑफिस या स्टडी रूम में रखे उसकी सुगंध मात्रा से आपका मूड फ्रेश मन शांत और दिमाग तेज़ काम करेगा |
६.पारिजात के फूलो का तेल हृदय रोगों को दूर करने में लाभदायक है| अगर आपके पास इसका तेल न हो तो 15-20 फूलो का रस निकाल कर सेवन करने से हृदय से सम्बंधी समस्या कम होती है| 
७. पारिजात के पत्तो का काढ़ा बनाकर पिने से साइटिका के दर्द से भी राहत मिलती हैं |
८. गले में खराश होने पर पारिजात की पत्तियों को पीस ले और शहद के साथ इसका सेवन करे |तुरंत लाभ होगा |
९.पारीजात की पत्तियों को पीसकर जखम पर लगाने से जल्दी भरने लगता हैं | अगर शरीर में आपको कही सूजन आई हैं तो इसके इसके पत्तो को पीसकर लेप लगाए राहत मिलेगी | अगर किसी तरह की खाज खुजली या दाग हैं तो पत्तो की पीस कर लागए आराम होगा | 
१०.पारिजात के पत्तो का रास सुबह शाम चीनी के सतह मिलाकर लेने से पेट के कीड़ो का नाश होता हैं | यह बच्चो और बुजुर्गो को भी दे सकते हैं | बच्चो को एक चम्मच रस और बड़ो को २ चम्मच रस बराबर मात्रा में पानी के साथ अथवा १ गिलास पानी में शक्कर से साथ मिला कर देना चाहिए | 
आपको हमारा आर्टिकल केसा लगा ? अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करे |
धन्यवाद् |

No comments:

Post a Comment