मकर संक्रांति हमारे हिन्दू त्यौहारों में से एक हैं | पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है | मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है। इसलिये इसे उत्तरायणी भी कहते हैं।इस दिन तिल और गुड़ अथवा इनसे बनी चीजों को खाने का विशेष महत्व होता हैं | अधिकतर लोग तिल गुड़ के लड्डू बनाना पसंद करते हैं | जो काफी स्वादिष्ट और सरल और पौष्टिक भी होते हैं | आइये जानते हैं इसने किस तरह से बनाते हैं -
सामग्री-
१.तिल्ली - १ १/२ कप
२.गुड़ - १ कप
३.मूंगफली दाने - बारीक़ किये हुए १/२ कप
३. घी - २- चम्मच
विधि - सबसे पहले आप तिल्ली को अच्छी तरह से साफ़ करके धोकर सूखा ले | अब भरी तलवे की कढ़ाई लेकर चलाते हुए उसे भुने | तिल्ली को बिना रुके चलते हुए आपको भूनना हैं | ये नहीं तो जल सकती हैं | तिल्ली ब्राउन होने तक आपको भुनाना हैं जब तक आपका चट चट आवाज न आये |अब गुड़ को अच्छी तरह से टुकड़े करके बारीक़ बारीक़ कर ले | और मूंगफली को भी साफ़ करके चलते हुए अच्छी तरह ब्राउन जाने तक भून ले और मूंगफली के छिलके अलग कर ले |उन्हें मिक्सी में थोड़ी सी तिल्ली मिलाकर पीस ले |
अब कढ़ाई में घी डालें | घी पिघलने पर गुड़ डाल दे |गुड़ जब हल्का सा पिघल जाए तब आंच को धीमा करके उसमे भुनी हुई तिल्ली और मिक्सी में बारीक़ की गई दाने और तिल्ली का मिक्सचर भी मिला दे |अब तैयार सामग्री को ठंडा होने से पहले चम्मच की सहायता से हथेली पर ले | हथेली पर हल्का सा घी लगा ले | नीबू साइज के गोले बनाकर लड्डू तैयार कर ले |
स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं |
आपको हमारा आर्टिकल केसा लगा ? अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर अरे |
धन्यवाद् |

No comments:
Post a Comment