Wednesday, 3 January 2018

अदरक के रामबाण घरेलु उपाय

अदरक एक बहुत ही चमत्कारी औषधि हैं | आप इसे सौंठ अथवा अदरक के रूप में उपयोग करते हैं | आइये जानते हैं अदरक और सौंठ से जुड़े कुछ सेहतमंद उपाय -
१.अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती हैं या आप जल्दी हाफने लग जाते हैं तो सौंठ का एक टुकड़ा लेकर उसे चूसे और चबाये | आपको स्वसन में राहत मिलने लगेगी | 
२. बुजुर्गो को सौंठ का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए इससे उन्हें शारीरिक दर्द में राहत मिलेगी | इससे उन्हें जोड़ो का दर्द , कूल्हों का दर्द ,बढ़ती उम्र के दर्द को कम करने में सहायक हैं | १ १/२ कप पानी में सौंठ उबाल ले | उसको उबालकर एक कप हो जाने दे |छान ले और चाय की तरह सुबह और शाम पिए | गठिया रोगो के लिए काफी असरकारक उपाय हैं |
३. स्त्रियों के लिए अदरक का सेवन बहुत ही स्वस्थ्यवर्धक हैं |अदरक का नियमित और संतुलित सेवन स्त्रियों को ओवेरियन कैंसर से बचता हैं |
४.अदरक या सौंठ का प्रयोग आप ग्रीन टी या नार्मल टी में भी कर सकते हैं | ये एक अच्छा मूड बूस्टिंग हैं | अदरक शरीर की कोशिकाओं को मजबूती प्रदान करती हैं |
५. किसी भी प्रकार के कैंसर से लड़ने की शक्ति देता हैं अदरक | 
६. अदरक के नियमित प्रयोग से टाइप २ शुगर आसानी से नहीं होती |अगर माता पिता को टाइप २ शुगर है तो बच्चे जरूर नियमित रूप से अदरक का सेवन करे उन्हें टाइप २ शुगर होने से बचाया जा सकता है |
७.अगर आप जिम में हेवी वर्क आउट करते हैं जिससे आपके शरीर पर सूजन आजाती है | ऐसे में ये सूजन गाठो का रूप भी ले सकती हैं | लेकिन अगर आप अदरक का नियमित सेवन करते हैं तो आपको ये परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा |
८. जिन लोगो को पाचन की समस्या अधिकतर रहती हैं | उन्हें अदरक बारीक़ पीस कर पुदीना या धनिया और टमाटर ,काला नमक ,निम्बू मिलाकर भोजन से आधा घंटा पहले खिलाये | इससे भूक भी लगेगी और पाचन भी सुचारु होगा |
९. अगर आपके सर में दर्द हैं तो आप अदरक की कड़क चाय बनाये और १ चुटकी नमक मिला ले और पि ले |आपका सिरदर्द गायब हो जाएगा |
10.अदरक का प्रयोग रोज़ाना करे परन्तु लिमिट में करे |ज्यादा अदरक लाभ की जगह हानि भी कर सकता हैं |
उम्मीद है, आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा | अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करे |
धन्यवाद् |

No comments:

Post a Comment